एक विशेष साक्षात्कार – मेरे अनुभव की झलक । -डाॅ सुनिल सिंह राणा कुछ दिन पहले मुझे एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल से एक कॉल आया, जिसमें उन्होंने पालतू जानवरों से जुड़े विषयों पर मेरा साक्षात्कार लेने की इच्छा जताई। पशु चिकित्सा के क्षेत्र में 33 वर्षों से अधिक समय तक काम करने के दौरान मैंने अनेक अनुभव, चुनौतियाँ और समाधान देखे हैं, जिन्हें अब मैं इस माध्यम से आप सभी से साझा करना चाहता हूँ। इस साक्षात्कार में मुझसे जो प्रश्न पूछे गए, वे न केवल आम जनता की जिज्ञासाओं को दर्शाते हैं बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए उपयोगी हैं, जो पालतू जानवर पालने की सोच रहा है या पहले से ही एक जिम्मेदार पालतू पालक है। मैं उन सभी प्रश्नों के उत्तर यहाँ साझा कर रहा हूँ, ताकि मेरे वर्षों के अनुभव का लाभ अधिक से अधिक पशु-प्रेमियों तक पहुँच सके। मुझे विश्वास है कि ये जानकारी आपके पालतू दोस्तों की बेहतर देखभाल में सहायक सिद्ध होगी। 1. डॉक्टर साहब, सबसे पहले तो आपका स्वागत है। कृपया हमें अपने बारे में और आपके अनुभव के बारे में कुछ बताएं। धन्यवाद। मैं पिछले 33 वर्षों से पशु चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत हूं। इस दौरान मैंने ...